हसनगंज: उन्नाव हसनगंज के सीओ ने जूस जैकिंग फ्रॉड पर जनता को सतर्क किया, कहा- सार्वजनिक चार्जिंग पोर्ट से डेटा चोरी का खतरा
उन्नाव में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए उन्नाव जनपद के हसनगंज के सीईओ अरविंद चौरसिया ने आम जनता को "जूस जैकिंग" साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक किया उन्होंने बताया कि यह एक नया तरीका है जिसके तहत मोबाइल चार्जिंग के माध्यम से लोगों के फोन से डेटा और बैंकिंग जानकारी चुराई जाती है।