बटियागढ़: हरदुआ जामसा गांव में डायरिया की चपेट में आकर दो दर्जन से अधिक ग्रामीण हुए बीमार, पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
बटियागढ़ ब्लाक के हरदुआ जामसा गांव में डायरिया का प्रकोप है, गांव में दूषित पानी पीने से दो दर्जन से अधिक ग्रामीण बीमार हुए हैं, जिनका इलाज बटियागढ़ और हटा अस्पताल में किया गया है, कुछ मरीज दमोह जिला अस्पताल भी भेजे गए हैं, गांव में डायरिया की सूचना पर बटियागढ़ बीएमओ श्रवण पटेल स्वास्थ्य अमले के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया