बटियागढ़: खडेरी गांव में भैंस से टकराकर गिरा साइकिल सवार छात्र, हुआ घायल
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के खडेरी गांव में एक छात्र भैंस से टकराकर गिर गया,बताया जा रहा कक्षा 12 वी का छात्र कपिल पिता कमलेश कुमार उम्र 17 निवासी निबोराकला खडेरी गांव से साइकिल से घर लौट रहा था तभी खडेरी गांव के पास स्टेण्ड के पास दो भैंसे लड़ रही थी इस दौरान एक भैंस साइकिल से टकरा गई और हादसा हो गया,दूसरे छात्रों की मदद से छात्र कपिल को अस्पताल भेजा गया