बटियागढ़: वीरमपुरा के पास बराना नदी उफान पर बाढ़ की स्थिति में पुल पार करते दिखे लोग
बटियागढ़ बकस्वाहा मलार मार्ग पर वीरमपुरा के पास बराना नदी आज वारिश से उफान पर आ गई, नदी उफान पर होने से बाढ़ का पानी पुल पर आ गया,पुल डूबने से मार्ग जलमग्न हो गया,इस दौरान दोनों ओर मार्ग बाधित हो गया,वन्ही कुछ लोग जल्दबाजी के चक्कर मे बाढ़ के पानी के बीच जान जोखिम में डालकर पुल पार करते भी नजर आए,पुल से लोगो के निकलने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए