बटियागढ़: मड़िया गांव में महिला को लगा करंट,सिविल अस्पताल हटा लेकर पँहुचे परिजन
मड़िया गांव में एक महिला को करंट लगने का मामला सामने आया है, बताया जा रहा भूरी बाई पति लक्ष्मण सिंह उम्र 26 वर्ष को घर मे पँखा की केबिल लगाते समय करंट लग गया,घटना के बाद परिजन तत्काल ही इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा लेकर पँहुचे जंहा महिला का उपचार किया गया,बताया जा रहा महिला घर मे पँखा लगा रही थी तभी हादसा हो गया