बटियागढ़: रामनगर पुलिया के पास व्यक्ति से 78 पाव अवैध देशी शराब जब्त,मगरोन थाना पुलिस की कार्यवाही
मगरोंन थाना प्रभारी बी एस पटेल के नेतृत्व में पुलिस ने थाना क्षेत्र के रामनगर पुलिया के पास एक व्यक्ति के पास से 78 पाव देशी शराब जब्त की है,बताया जा रहा मुरारी पिता मंगल अहिरवार गठरी में बांधकर शराब ले जा रहा था,मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की,जब्त शराब की कीमत करीब 8580/- रुपए बताई गई है।