मुरैना नगर: मुरैना: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, कलेक्टर का आदेश
मुरैना जिले में सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।जिला दण्डाधिकारी लोकेश कुमार जांगिड ने आदेश जारी कर धार्मिक,सामाजिक या जातिगत भावनाएं भड़काने वाले पोस्ट, मैसेज, फोटो या वीडियो पर रोक लगा दी है।ऐसे कंटेंट को लाइक या फॉरवर्ड करना भी अपराध माना जाएगा।ग्रुप एडमिन को विशेष जिम्मेदारी दी गई है।आदेश 10 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगा।