भाजपा सरकार का गौवंश प्रेम सिर्फ भाषणों और प्रचार तक सीमित है, म्याऊं ब्लॉक के अभिगांव स्थित गौशाला से सामने आई गौवंशीय पशुओं की बदहाली की तस्वीरें बेहद गंभीर सवाल खड़े करती हैं। जिन बेजुबान पशुओं के नाम पर सरकार बड़े-बड़े दावे करती है, उन्हीं की ऐसी हालत आखिर क्यों है? यह सिर्फ एक गौशाला का सवाल नहीं, बल्कि उस पूरी व्यवस्था की जवाबदेही का सवाल है जिसके जिम्मे इन पशुओं की देखभाल है। सरकार को प्रचार और दावों से बाहर निकलकर जमीन पर जवाब देना होगा कि गौशालाओं के लिए जारी संसाधन आखिर कहां जा रहे हैं और जिम्मेदार विभाग अपनी जिम्मेदारी कब निभाएगा। मौके पर पहुंचकर इस दर्दनाक स्थिति को सार्वजनिक करने वाले पशु प्रेमियों का आभार। बेजुबान पशु सवाल नहीं पूछ सकते, लेकिन उनकी हालत सरकार के दावों पर सबसे बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर रही है। #CowProtection #Gaushala #Accountability #UttarPradesh
Akhilesh Yadav Samajwadi Party Shivpal Singh Yadav Shyam Lal Pal Dharmendra Yadav Aditya Yadav ANEES RAJA Dimple Yadav मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड-उत्तर प्रदेश
Budaun, Budaun | Sep 27, 2026