लगातार बारिश ने गरीब परिवारों और किसानों की कमर तोड़ दी है। कहीं घर उजड़ गए हैं, तो कहीं किसानों की महीनों की मेहनत पल भर में बर्बाद हो गई।
केंद्र और राज्य सरकार प्रभावित क्षेत्रों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी सर्वे कराएं और हर पात्र परिवार तथा किसान को उचित मुआवजा तुरंत उपलब्ध कराएं।
सरकार यह सुनिश्चित करे कि आपदा की मार झेल रहे लोगों को राहत के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रशासन गांव-गांव पहुंचे, नुकसान का वास्तविक आंकलन करे और मुआवजा सीधे पीड़ितों तक पहुंचाए।
बारिश से तबाह हुए परिवारों और किसानों की आवाज को नजरअंदाज करना उनके साथ अन्याय होगा।
सोनू यादव
जिला महासचिव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड
समाजवादी पार्टी, बदायूं।
Akhilesh Yadav Samajwadi Party Dharmendra Yadav Shivpal Singh Yadav Aditya Yadav ANEES RAJA मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड-उत्तर प्रदेश
Budaun, Budaun | Sep 27, 2026