आज पौड़ी शहर में आयोजित हो रहे पौड़ी के भूमियाल देवता कंडोलिया देवता के वार्षिक पूजन के अवसर पर कंडोलिया देवता मंदिर परिसर में नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती हिमानी नेगी जी और उनके पति पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी जी से मुलाक़ात के दौरान,उनकी पहल पर आयोजित हो रहे "जय कंडोलिया महोत्सव" के सफल आयोजन हेतु और इसे सीएम धामी से राजकीय महोत्सव घोषित करवाने हेतु दम्पति को बधाई दी।इस अवसर पर कई पुराने मित्रों और शुभचिंतको से भी मुलाक़ात हुयी, जिनसे पौड़ी को पर्यटन व रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित शहर के रूप से विकसित करने के उक्रांद के विजन पर पर भी चर्चा हुयी।गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी का सर्वांगीण विकास,उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण को बनाने के साथ,उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में मूल निवासियों के लिये रोजगार और बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा की सुविधाएं विकसित करने के उक्रांद के Vision Document का अहम हिस्सा है।
आशुतोष नेगी
अधिवक्ता,पत्रकार,पूर्व प्रोफ़ेसर पर्यटन विभाग,हे०न०ब०गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय,श्रीनगर गढ़वाल
केंद्रीय उपाध्यक्ष उक्रांद
कार्यालय,डोभाल चौक,रायपुर विधानसभा,देहरादून
मोबाइल:7830677767
मेल आईडी:pauriashutosh@gmail.com.
#जयपहाड़जयपहाड़ी
#उक्रांद