भाजपा सांसद की अचानक बिगड़ी तबीयत, आईसीयू में भर्ती
शनिवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित भाजपा के प्रदर्शन के दौरान भाजपा से राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री हर्ष महाजन की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
मीडिया से बातचीत करते समय उन्हें चक्कर आ गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तत्काल उन्हें संभाला। इसके बाद हर्ष महाजन को तुरंत आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार दिया गया।
चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी स्थिति अब पहले से बेहतर है और स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।
#HarshMahajan #BJP #HimachalPradesh #IGMC #BreakingNews #RajyaSabhaMP #HealthUpdate #NewsUpdate #HimachalNews #pahadsamachar