जमुई: बाली में आंधी-तूफान का कहर, अल्बेस्टर उड़ने से मकान क्षतिग्रस्त, तीन लोग हुए घायल
Jamui, Jamui | May 5, 2026 सोमवार की देर शाम 8 बजे आई तेज आंधी, तूफान और बारिश ने सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिझौड़ी पंचायत अंतर्गत बाली गांव में भारी तबाही मचाई। प्राकृतिक आपदा के इस प्रकोप में एक गरीब परिवार का आशियाना बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं घर में मौजूद तीन लोग को गंभीर चोट लगी है।