शिवहर: शिवहर शहर के गांधी चौक से लेकर रजिस्ट्री चौक तक लगा भीषण जाम, ट्रैफिक पुलिस के द्वारा हटाया गया जाम
शिवहर शहर के गांधी चौक से सब्जी मंडी होते हुए रजिस्ट्री चौक तक भीषण जाम का नजारा देखने को मिला है. इस भीषण जाम में करीब से सेकड़ो वाहन फंसे रहे. आपको बता दे की यह सड़क जाम आज रविवार शाम में 5 बजे के आसपास लगी थी. शहर में बाईपास नहीं होने के कारण अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है. जिससे राहगीर से लेकर दुकानदार तक जाम से परेशान रहते हैं।