शिवहर: तेज हवा के कारण जिला के ग्रामीण क्षेत्र में बिजली सेवा बाधित, शाम तक बिजली बिजली मिलने की संभावना
शिवहर जिला में आज सुबह से तेज गति से पछिया हवा चल रही है. जिसके कारण जिला के ग्रामीण क्षेत्र में बिजली सेवा को बाधित कर दिया गया है. बिजली विभाग के विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बताया है कि कोई अप्रिय घटना न घट जाए व सुरक्षा की दृष्टिकोण से ग्रामीण क्षेत्र में बिजली सेवा को बाधित कर दिया गया है. हवा की गति कम होते ही शाम तक बिजली सेवा सप्लाई कर दी जाएगी।