शिवहर: बंसी पचरा में गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क को किया जाम, समझाने बुझाने के बाद जाम को किया समाप्त
बंसी पचड़ा में ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्चे की मौत से गुस्साए ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम कर दी गई। बुद्धिजीवी तथा पुलिस द्वारा समझाने बुझाने के बाद जाम को हटाया गया तथा आवागमन को बहाल किया गया। वहीं, पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।