शिवहर: भीषण गर्मी के चपेट में शिवहर जिला, तापमान पहुंचा 45 डिग्री सेल्सियस, बच्चों के लिए पानी बना सहारा
शिवहर जिला पिछले तीन दिन से भीषण गर्मी के चपेट में है. शिवहर जिला का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है. भीषण गर्मी में दोपहर होते ही सड़क सुनसान पड़ जाती है. लोग अपने-अपने घरों में कैद हो जाते हैं. वहीं भीषण गर्मी में तालाब में बच्चों का मौज मस्ती करते हुए का वीडियो श्यामपुर भटहां सामने आई है. इस भीषण गर्मी में बच्चों के लिए पानी ही सहारा बना हुआ है।