चित्तौड़गढ़: ANTF ने बस्सी में तबेले पर छापामारी में 3 लग्जरी गाड़ियों से 12.71 क्विंटल डोडा चूरा और 2 बंदूक, 47 कारतूस बरामद किए
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बस्सी क्षेत्र में भैंसों की एक तबेले पर छापा मार कर तीन लग्जरी गाड़ियों से करीब 12 करोड रुपए से अधिक कीमत का डोडा चूरा पकड़ा. मुकेश से दो अवैध बंदूक और 47 जिंदा कारतूस भी मिले. पता चला है कि उक्त मल मध्य प्रदेश से यहां उतारकर मारवाड़ की ओर सप्लाई किया जाना था. पकड़ी गई लग्जरी गाड़ियां चोरी की बताई जा रही हैं.