सादाबाद: सादाबाद में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर नाबालिगों से काम कराने का वीडियो हुआ वायरल
सादाबाद में पुरानी मोटरसाइकिलों की कटाई करते दो नाबालिग बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो 12 जून विश्व बाल श्रम निषेध दिवस का बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में पुराने वाहनों की कटाई का काम लंबे समय से चल रहा है। वायरल वीडियो में नाबालिग बच्चों से जोखिम भरा काम कराए जाने के आरोप उठ रहे हैं।