कुम्हेर: कुम्हेर उप जिला अस्पताल के शशिकांत तोमर बने खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी
कुम्हेर उप जिला अस्पताल में कार्यरत कनिष्ठ विशेषज्ञ (दंत) डॉ. शशिकांत तोमर को खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुम्हेर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीग सीएमएचओ विजय सिंगला ने बताया कि निदेशक जनस्वास्थ्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं राजस्थान जयपुर के निर्देश पर यह जिम्मेदारी दी गई है।