डिंडौरी: रनगांव और कौड़िया गांव में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों ने किया बोरी बंधान
रनगांव और कौड़िया गांव में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में भूजल स्तर में वृद्धि एवं जल संरक्षण को लेकर समिति के सदस्य और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए बोरी बंधान किया। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग में गुरुवार शाम 5:30 जानकारी देते हुए बताया कि बोरी बंधान कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित सभी शपथ दिलाई गई।