थरथरी: कन्हैयागंज के दर्जनो ग्रामीणों ने 9 दिन से लपता किशोरी को बरामदगी के लिए थानाध्यक्ष से लगाई गुहार
सिलाई सीखने आयी गायव किशोरी को पुलिस के द्वारा 9 दिन बाद बरामदगी नहीं होने पर कन्हैयागंज के दर्जनों लोगों ने थानाध्यक्ष से मिलकर गुहार लगाई है। किशोरी के मां ने बतायी की 13 अगस्त को अपनी बेटी की गुमशुदी को लेकर थाने में आवेदन दिया है। पीड़ित मां ने बताया कि मेरी बेटी चंडी थाना क्षेत्र के भगवानपुर में सिलाई सीखने आयी थी तभी लालगंज स्थित एक सहेली से मिली थी।