धनौरा: नगर पालिका ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गजरौला देशभक्ति के रंग में रंगा
गजरौला। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गजरौला शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुबह करीब 9:30 बजे अवंतिका पार्क से शुरू हुई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन राजेंद्री उर्फ उमा देवी, पूर्व विधायक एवं स्वच्छता प्रेरक हरपाल सिंह तथा अधिशासी अधिकारी ललित कुमार आर्य ने संयुक्त रूप से किया।