धौरहरा: मूड़ी गांव के ठेकेदार ने मजदूरी कराने महाराष्ट्र ले गए मजदूर को बेचा, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
धौरहरा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ईसानगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मूड़ी गांव निवासी पीड़िता इसरत जहां ने आज मगलवार को दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाते हुए मीडिया को जानकारी देते बताया है।पीड़िता के पुत्र को गांव का ठेकेदार महाराष्ट्र मजदूरी कराने ले गया था।जहां पीड़िता का आरोप है कि ठेकेदार ने उसके पुत्र को बेच दिया है।