धौरहरा: पढ़ुआ थाना के सामने बनेगा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क, बीजेपी विधायक ने किया शिलान्यास
धौरहरा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पढ़ुआ थाना के पास करीब 2 वर्ष पहले एक दबंग के द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर दुकानों का निर्माण कर दिया गया था। जिसे प्रशासन के द्वारा खाली कराया गया था। जहां आज सोमवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा विधायक शशांक वर्मा ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क का शिलान्यास किया है।