सुल्तानपुर: गोसाईगंज के अर्जुनपुर गांव में बुआ ने की साढ़े 3साल की मासूम की गला दबाकर हत्या,ASP अरुण चन्द्र ने दी प्रतिक्रिया
ASP अरुण चन्द्र ने बताया कि गोसाईगंज थानाक्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी संतलाल की साढ़े 3 वर्षीय पुत्री आकृति की गला दबाकर उसकी सगी बुआ अर्चना ने कर दी थी।मृतका की मां की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया और विवेचना प्रारंभ की गई।आज अभियुक्ता अर्चना को गिरफ्तार कर लिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।वहां पर शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।