सुल्तानपुर: नामांकन के पहले दिन बैरिकेडिंग से शहर में लगा भीषण जाम, जाम में फंसी मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस
सुल्तानपुर में सोमवार को नामांकन को लेकर बैरिकेडिंग की गई है। ऐसे में डाकघर चौराहे पर भीषण जाम लगा है। तिकोनिया पार्क चौराहे और बस स्टेशन की तरफ भी जाम से कराह नागरिक कराह रहे। जाम में एंबुलेंस फंसी हुई हार्न बजा रही। लेकिन यातायात पुलिस और नगर कोतवाली पुलिस जाम खुलवाने में नाकाम दिख रही है।