सुल्तानपुर: दुर्घटना में मृत मजदूर का अंतिम संस्कार करने से परिजनों का इंकार, कुड़वार के भंडरा लाला का पुरवा का मामला
कुड़वार थानाक्षेत्र के भंडरा लाला का पुरवा निवासी सुरेंद्र निषाद का दरवाजे पर शव रखकर परिजन प्रदर्शन कर रहे हैं। सुरेंद्र की दुर्घटना में मौत हुई है। परिवार वाले मुकदमा दर्ज कर सरकारी मदद की मांग कर रहे हैं। सूचना पर कुड़वार थानाध्यक्ष एके द्विवेदी और प्रशासनिक अधिकारी परिवार वालों को मनाने में जुटे हैं।