सुल्तानपुर: इंस्पेक्टर जलाल अहमद ने पुलिस कार्यालय में लगाया निःशुल्क प्याऊ,भीषण गर्मी में लोगों के तर होंगें गले
तपती धूप व भीषण गर्मी से निजात के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आने वाले लोगों के लिए इंस्पेक्टर जलाल अहमद द्वारा शीतल निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई है।लगभग दर्जन भर पानी के घड़े पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रांगण में लगाए गए हैं।एसपी ऑफिस में दूर दराज से आने वाले लोगों के लिए शीतल जल की व्यवस्था से लोग बहुत खुश हैं।मित्र पुलिस की इस पहल की सराहना हो रही है।