सुल्तानपुर: 9 मई तक हड़ताल पर रहेंगे कलक्ट्रेट के अधिवक्ता, बार एसोसिएशन ने लिया फैसला
सुलतानपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन के चलते वहां के अधिवक्ता 9 मई तक हड़ताल पर रहेंगे। यह निर्णय बार एसोसिएशन द्वारा वादकारियों के प्रवेश पर लगाई गई पाबन्दी के चलते किया गया। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अरविंद पांडे द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि 29 अप्रैल से 9 मई तक लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन कलेक्ट्रेट परिसर में होना है।