सुल्तानपुर: सकरसी के पास दो बाइकों की भिड़ंत में वृद्ध की मौत, दो घायलों में एक सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर
शिवगढ़ थानाक्षेत्र के सकरसी में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कोतवाली नगर के दादूपुर निवासी वृद्ध हनुमान सिंह की मौत हो गई। मनीष सिंह व तुलसीराम घायल हुए। जहां सीएचसी से तुलसीराम को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया है।