जहानाबाद: निजामुद्दीन पुर के पास ऑटो से उतर रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर घायल
जहानाबाद के निजामुद्दीनपुर निवासी चित्रलेखा देवी बाजार कर ऑटो से घर लौट रही थीं। निजामुद्दीनपुर के पास ऑटो से उतरने के दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।