कुलपहाड़: सौरा में तेज रफ्तार बनी जानलेवा, सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, एक गंभीर घायल
ग्राम कुनेटा, थाना आटा जिला जालौन निवासी 16 वर्षीय अजय अपने दादा पुस्सु (70) और चाचा जयहिंद (26) को बाइक से मध्यप्रदेश के नौगांव क्षेत्र से इलाज कराकर वापस घर ला रहा था। जैसे ही बाइक सौरा चौकी के आगे एक ढाबे के पास पहुंची, तेज रफ्तार के चलते चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में तीनों सड़क पर जा गिरे।बुजुर्ग की मौके पर मौत।