घोसी: सिविल सर्जन ने पीएससी का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
जहानाबाद सिविल सर्जन ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लेबर रूम, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, प्रयोगशाला सहित सभी विभागों का क्रमवार अवलोकन किया गया। साथ ही मानव बल की उपलब्धता एवं कार्य व्यवस्था के संबंध में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।