निज़ामाबाद: निजामाबाद स्थित अम्बेडकर पुस्तकालय में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई संपन्न
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद स्थित अम्बेडकर पुस्तकालय पर मासिक बैठक संपन्न हुआ है ।और वही बैठक में सेक्टर बूथों को मजबूत करने के साथ पार्टी का खोया सम्मान पुनः वापस लाये जाने पर गहन विचार विमर्श किया गया। बहुजन समाज पार्टी के आजमगढ़ मंडल प्रभारी ओमकार शास्त्री ने कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि वे हताश व निराश न हों। आने वाला समय हमारा होगा।