कांके: रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में पुलिस ने 16 बोरा डोडा के साथ एक स्कॉर्पियो पकड़ी
Kanke, Ranchi | Jul 8, 2025 रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार शाम करीब छह बजे 16 बोरा डोडा के साथ एक स्कॉर्पियो को पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने स्कॉर्पियो को रोका। इस दौरान स्कॉर्पियो सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस के द्वारा स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर उससे 16 बोरा डोडा बरामद किया गया।