कुडू: कुडू के 27 नंबर रेलवे पुलिया पर्यटन स्थल पर जेजेएमपी के नाम से धमकी भरा पोस्टर मिला, बैठक स्थगित; पुलिस जांच में जुटी
कुडू थाना क्षेत्र के सलगी और बड़की चांपी पंचायत की सीमा पर स्थित कुडू वन क्षेत्र के 27 नंबर रेलवे पुलिया पर्यटन स्थल के समीप रविवार को नक्सली संगठन जेजेएमपी के नाम से धमकी भरा पोस्टर चिपकाए जाने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह लगभग 6:00 बजे मीडिया को मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।