अशोक नगर: खाद वितरण पर कलेक्टर सख्त, जिला मुख्यालय के डबल लॉक केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अशोकनगर में किसानों को खाद वितरण व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। कलेक्टर साकेत मालवीय ने गुरुवार दोपहर 3 बजे जिला मुख्यालय स्थित डबल लॉक केंद्र का निरीक्षण किया और खाद भंडारण व वितरण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसानों को खाद वितरण में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।