थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, आरोपी मुस्तकीम गिरफ्तार
मेरठ के फलावदा में रोटी बनाते समय थूक लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि एक राहगीर ने रोटी बनाते समय आरोपी की इस हरकत का वीडियो बनाया था, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी मुस्तकीम अब माफी मांगता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी कहता सुनाई दे रहा है—
"सॉरी सर, गलती हो गई, प्लीज माफ कर दीजिए।"
वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
#Meerut #Falawada #BreakingNews #ViralVideo #PoliceAction NewsTimeAgra मेरठ ब्रेकिंगन्यूज़
Agra, Agra | Nov 28, 2026