हुनर को मिला मंच, सपनों को मिली उड़ान; फैशन शो में दिखा ग्वालियर का दम...
ग्वालियर में आयोजित महिला शक्ति मंच के भव्य फैशन शो और ब्यूटी पेजेंट में शहर की उभरती प्रतिभाओं ने अपनी कला, आत्मविश्वास और फैशन सेंस का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों से लेकर युवाओं और महिलाओं तक, 100 से अधिक प्रतिभागियों ने रैंप पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स की आधुनिक झलक से लेकर राजस्थानी परिधानों की पारंपरिक खूबसूरती तक, हर प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मानवी शर्मा ने मॉडलिंग विनर और रुद्र प्रताप ने किड्स मॉडलिंग विनर का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।