मांझी: दाहा नदी में डूबा युवक, पुलिस और ग्रामीण तलाश में जुटे
Manjhi, Saran | Aug 14, 2026 मांझी प्रखंड के मोहम्मदपुर पश्चिम पट्टी स्थित मैदान के समीप शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे दाहा नदी में पैर फिसलने से एक युवक डूब गया। डूबे युवक की पहचान मोहम्मद पुर निवासी मनीष मल्लाह उर्फ नेपाली के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। वहीं जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस एवं ग्रामीण लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है।