कुमारखंड: कुमारखंड में कर्मी और पदाधिकारी की हड़ताल से प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही है परेशानी
राज्य में चल रहे सीओ, आरओ, राजस्व कर्मचारी व पंचायत सचिव की हड़ताल का असर दिखना शुरू हो गया है। शनिवार को जब दोपहर करीब दो बजे पहुंचे तो देखे खासकर सबसे ज्यादा असर छात्रों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जैसे आय, आवासीय, जाति, क्रिमिलेयर सहित जन्म प्रमाण पत्र , मृत्यु प्रमाण पत्र आदि कार्य को लेकर इंतजार करना पड़ रहा है ।