सागर: ग्राम पंचायत पथरिया हाट: सरपंच परिवार पर घर में घुसकर हमले का आरोप, नामजद आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
Sagar, Sagar | Apr 10, 2026 ग्राम पथरिया हाट में सरपंच परिवार सहित 11 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ितों ने शुक्रवार दोपहर 3:00 एसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि हेमराज, राजा अहिरवार, सरपंच तुलसाबाई सहित अन्य लोग हथियार लेकर घर में घुसे और हमला किया, जिसमें मोतीबाई और दीपक घायल हुए। पीड़ितों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है।