सहारनपुर: कोतवाली देहात की कार्रवाई में गोकशी के प्रयास में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, दो गिरफ्तार, अवैध तमंचा व गोवंश बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गुरुवार शुक्रवार रात्रि को थाना कोतवाली देहात पुलिस ने बाबर कालोनी में गोकशी की सूचना पर चैकिंग की। पुलिस के पहुंचते ही संदिग्धों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोली चलाई तो एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया।