जमुई: बकाया मजदूरी की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने सदर अस्पताल परिसर में दिया धरना, सिविल सर्जन को दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Mar 13, 2024 सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों को कई महीनों से मजदूरी नहीं दी जा रही है और न्यूनतम मजदूरी से भी कम भुगतान किया जा रहा है। इसको लेकर बुधवार को सफाई कर्मियों ने सदर अस्पताल परिसर में धरना दिया। इस दौरान लोग अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए और जमकर हंगामा करने लगे।