पीरो: लाख प्लस टू विद्यालय बरनी में जनगणना 2027 के तृतीय चरण का प्रशिक्षण शुरू
Piro, Bhojpur | Apr 22, 2026 आगामी जनगणना 2027 को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में बुधवार को बरनी स्थित लाख प्लस टू विद्यालय में जनगणना के तीसरे चरण का प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। बुधवार दोपहर लगभग 1:00 बजे प्रशिक्षक बाल गंगाधर तिलक ने बताया कि इस शिविर में तीन पंचायत मलौर, सोनवर्षा एवं सियाडीह के कुल 69 प्रगणक सामिल है।