उदयनगर: उदयनगर में सस्ते सोने के लालच में ठगी, असली बताकर थमा दिए नकली सिक्के, ₹4.5 लाख का चूना लगा
गुरुवार दोपहर 3 बजे उदयनगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए दो युवकों से साढ़े चार लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है, आरोपियों ने पहले पुराने सोने के सिक्के असली बताकर नमूने में दिए जो जांच में सही निकले, इसके बाद 300 से ज्यादा सिक्के सस्ते में देने का लालच देकर फरियादियों से रकम ले ली और नकली सिक्के थमा दिए,