हथुआ: हथुआ-मीरगंज मुख्य सड़क निर्माण में देरी धूल उडने से बढ़ी लोगों की परेशानी
हथुआ-मीरगंज के बीच बन रही सड़क का निर्माण कार्य अभी तक पूरी तरह से पूरा नहीं हो सका है। कई स्थानों पर सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या उन हिस्सों में है जहां अब तक पिचिंग का कार्य नहीं हुआ है। तेज धूप और बड़े वाहनों के लगातार आवागमन के कारण सड़क पर अत्यधिक धूल उड़