नासरीगंज: दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान से डेढ़ लाख की अंगूठियां झपटकर फरार हुए बाइक सवार चोर
शहर के पोस्टल रोड स्थित सूर्य ज्वेलर्स दुकान में शुक्रवार को ग्राहक बनकर पहुंचे बाइक सवार दो चोर करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की सोने-चांदी की अंगूठियों से भरा थैला झपटकर फरार हो गए। घटना दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे के बीच हुई। दुकानदार सूर्यनाथ प्रसाद एवं रोहित सोनी के अनुसार, काले रंग की पल्सर बाइक से पहुंचे दोनों युवकों ने अंगूठी दिखाने को कहा और मौका मिलते ही