भीलवाड़ा: एबीवीपी ने एमएलवी कॉलेज के बाहर कॉलेज की सीटों में 20% बढ़ोतरी की मांग को लेकर रोड जाम किया, पुलिस ने हस्तक्षेप किया
माणिक्य लाल वर्मा महाविधालय के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्रों द्वारा कॉलेज की सीटों में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्र कॉलेज का मेन गेट बंद कर के गेट के बाहर ही रोड पर बैठ गए और रोड़ को जाम कर दिया।इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हो गई। पुलिस ने मौके से कुछ छात्रों को हिरासत में लिया है।