हरदोई: हरदोई में धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जा रहा गणतंत्र दिवस का पर्व, पुलिस लाइन में मंत्री नितिन अग्रवाल ने ली सलामी
Hardoi, Hardoi | Jan 26, 2024 हरदोई में गणतंत्र दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस को लेकर जनपद भर में ढेरों कार्यक्रम आयोजित है, इनमे मुख्य आयोजन पुलिस लाइन मैदान में आयोजित हुआ है। जिसमें प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी ली। यहां विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए है।